UPfinance45

Dec 25 2024, 18:23

राष्ट्र के विकास में अटल जी का अमूल्य योगदान- राज्यपाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में अटल बिहारी बाजपेई  सुशासन पीठ के तत्वावधान में बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई  का सौवां  जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती परिसर में अटल प्रेक्षागृह के समीप अटल बिहारी बाजपेई  की प्रतिमा की स्थापना की गई। जिसका अनावरण राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के संरक्षकत्व में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया। इस अवसर पर अटल जी को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

अटल जन्मोत्सव पर अटल प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से ऑनलाइन संदेश देते हुए कहा कि अटल जी ने राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। वे अच्छे कवि व पत्रकार के साथ ही लोकतंत्र के प्रहरी थे। वह सामाजिक समरसता पर जोर देते थे और महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। श्रीमती पटेल ने कहा कि अटल जी के प्रेरक नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने स्थिर वृद्धि प्राप्त की और देश के सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनने का मार्ग प्रशस्त किया। अटल बिहारी बाजपेई का व्यक्तित्व विद्यार्थियों के लिए प्रेरक है। उनकी बहुत सी बातें ऐसी हैं जिन पर विद्यार्थियों को मनन करना चाहिए। शिक्षा द्वारा ही युवाओं में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय में अटल जी की प्रतिमा स्थापित होने पर हर्ष व्यक्त किया।

 विश्वविद्यालय परिसर में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई  की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के उपरांत कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी भारत की महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उन्होंने कहा कि भावुक होना एक राजनीतिज्ञ  की कमजोरी होती है लेकिन उसे भावुकता को अटल जी ने एक शिला की तरह अटल कर दिया और ऐसे भारत के निर्माण की नींव रखी जिसमें हम अपने को पहचान सकें कि हम भारतीय हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के स्वास्थ्य कल्याणार्थ प्राची अस्पताल से समझौता ज्ञापन पत्र पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम की मौजूदगी में कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने एवं अस्पताल प्रबंधन ने हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने प्रवेश सत्र जनवरी 2025 से कुम्भ अध्ययन में प्रमाण पत्र कार्यक्रम के संचालन संबंधी घोषणा की तथा विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन तथा नववर्ष के कैलेंडर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की रूपरेखा अटल बिहारी बाजपेई  सुशासन पीठ के निदेशक प्रोफेसर पी के पांडेय ने प्रस्तुत की। समारोह का संचालन डॉ त्रिविक्रम तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी, शोध छात्र  एवं लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डा. प्रभात चंद्र मिश्र ने दी। 

UPfinance45

Dec 25 2024, 14:42

पूर्व प्रधानमंत्री  पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

अयोध्या। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत परिसर अयोध्या में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं जिला पंचायत के अटल सभागार में आयोजित गोष्ठी में नगर निगम अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयोध्या आलोक सिंह रोहित द्वारा अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया ।

 इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह,महानगर महामन्त्री शैलेन्द्र कोरी, करियप्पा मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि शर्मा, पूरा मण्डल प्रभारी दिनेश मिश्र बबलू मिश्रा अभिषेक शुक्ला यश पाठक अमर बहादुर अमरजीत सिंह, मुकेश तिवारी, शनि सिंह, अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 

UPfinance45

Dec 25 2024, 14:41

अटल जी का जन्म शताब्दी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया 

संभल । भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी 100 ब जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी मंडल बबराला द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बबराला में मनाया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष भाजपा बबराला एवं रेलवे सलाहकार सदस्य विनय कुमार वार्ष्णेय  एडवोकेट एवं नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखर गोयल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग योगेंद्र यादव एवं योगेश गुप्ता राजीव महेश्वरी निशांत गुप्ता जयपाल गुप्ता सौरभ नीरज यादव प्रशांत शुभम एडवोकेट देव प्रकाश यादव एडवोकेट चंद्रकेश यादव मीना गुप्ता एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने  अटल जी का जन्म शताब्दी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया अंत में मंडल अध्यक्ष बबराला ने अटल जी के बारे में प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबराला द्वारा की गई। 

UPfinance45

Dec 25 2024, 14:38

सोनभद्र:ओबरा के हेलो स्कूल में क्रिसमस का जश्न, बच्चों ने बिखेरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

विकास कुमार अग्रहरी 

सोनभद्र।ओबरा स्थानीय चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में क्रिसमस डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने नाटक, नृत्य और गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कई नाटकों का मंचन किया। मैरी क्रिसमस गीत पर बच्चों के नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

स्कूल की प्रधानाचार्य नाहिद खान ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
विद्यालय में मनाया गया 
विद्यालय परिसर में एक विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया था। सेंटा क्लॉज के रूप में सजे बच्चों ने कक्षाओं में जाकर अपने साथियों को टॉफी और उपहार बांटे। 

UPfinance45

Dec 24 2024, 19:46

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए तत्पर रहे अटल जी- मिथिलेश नारायण


प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में अटल सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई  की सौवीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में लोकतंत्र में नैतिक मूल्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी  का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता  मिथिलेश नारायण, क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई  लोकतांत्रिक मूल्य की रक्षा करते हुए सभी कार्य करते थे। 

वह सत्य के साथ कभी समझौता नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी की कविताएं रोटी कपड़ा मकान के लिए सीमित नहीं थीं। उनकी कविताएं भारतीय जीवन मूल्यों से ओतप्रोत थी। अटल जी कहते थे विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण है यदि यह सुरक्षित ना रहा तो जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। इसलिए आज पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है।  अटल जी ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए जिनमें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना आज फलीभूत हो रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी का मानना था कि भारत केवल एक नक्शा नहीं है बल्कि हम सभी भारत हैं।

विशिष्ट अतिथि राधाकांत ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने कहा कि आज अटल जी को मानने वाले बहुत हैं लेकिन उनकी विचारधारा पर लोगों को चल कर दिखाना पड़ेगा। समाज में जिस प्रकार नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, उसको बचाने के लिए हमें अटल जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करना आवश्यक हो गया है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो अटल जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने न केवल नैतिक मूल्यों की स्थापना की बल्कि नैतिक मूल्यों के साथ जिए भी। उन्होंने कहा कि समाज में ऊंचे पद पर बैठे हुए लोगों का मूल्यांकन किया जा रहा है इसलिए हमें अपने नैतिक मूल्यों के प्रति वफादार रहना होगा।

 संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सत्यकाम, कुलपति, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने कहा कि अटल जी नैतिकता की प्रतिमूर्ति के साथ ही नैतिकता की अवधारणा थे। जहां अहिंसा और शांति है, वहीं अटल जी हैं। भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। उन्होंने पूरे भारत को नई दिशा दी। उन्होंने भारतीय संस्कृति को केंद्र में रखा। धर्म और अधर्म का जो संवाद गीता में है, वही संवाद अटल बिहारी करते हैं। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि अटल जी के अंदर भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए बड़ी उदारता तथा हृदय की विशालता थी। आज भी कोई व्यक्ति अटल जी की आलोचना नहीं करता।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत अटल सुशासन पीठ के निदेशक प्रोफेसर पीके पांडेय ने तथा विषय प्रवर्तन समाज विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने किया। संचालन डॉ आनंदानंद त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ  त्रिविक्रम तिवारी ने किया। प्रारंभ में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर  सम्मान किया। 

जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि 25 दिसंबर को विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर उनकी  प्रतिमा की स्थापना की जाएगी एवं अटल जी द्वारा रचित चुनी हुई कविताएं नामक पुस्तक का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिवार के स्वास्थ्य कल्याणार्थ प्राची अस्पताल से समझौता ज्ञापन होगा तथा कुम्भ अध्ययन में प्रमाण पत्र कार्यक्रम के संचालन संबंधी घोषणा कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे। 

UPfinance45

Dec 24 2024, 17:53

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत : राजनाथ सिंह

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित 'अटल युवा महाकुंभ' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था 

राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी। लखनऊ अटल जी के दिल में बसता था और यहां के लोग उन्हें उतनी ही गहराई से जानते और समझते थे। उन्होंने अटल जी के जीवन के अनेक प्रसंगों को याद कर उनकी हाजिरजवाबी और सहजता का जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान अटल जी के चर्चित जवाब को याद करते हुए कहा, "एक महिला पत्रकार ने जब उनसे कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं, बशर्ते आप मुझे मुंह दिखाई में कश्मीर दें, तो अटल जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं तैयार हूं, अगर आप दहेज में पूरा पाकिस्तान दें।' इस जवाब ने उनकी चतुराई और सहजता को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

"सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी

रक्षा मंत्री ने अटल जी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा, "मुझे उनके साथ एक अभिभावक का स्नेह और मंत्रिमंडल में सहकर्मी के रूप में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी सरकार जब एक वोट से गिरी तब उनके ऐतिहासिक भाषण ने लोकतंत्र और देशप्रेम की नई परिभाषा गढ़ी। उन्होंने कहा था, "सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश और इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। यह उनकी दूरदर्शिता और सिद्धांतवाद का प्रमाण था।"

यह प्रदेश अटल जी के सपनों का साकार रूप बनता जा रहा 

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रस्तुत की गई झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रक्षा मंत्री ने सराहना की। उन्होंने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा, "अटल जी के विचार और योगदान आज भी युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक हैं।"मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश विकास के हर पैमाने पर देश के अन्य राज्यों से आगे खड़ा है। सीएम योगी के कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों ने यूपी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह प्रदेश अटल जी के सपनों का साकार रूप बनता जा रहा है।" 

UPfinance45

Dec 24 2024, 17:08

62 जोड़  परिणय सूत्र में बंधे


 ब्रह्म प्रकाश शर्मा 

जानसठ मुजफ्फरनगर  -‌ विकास खण्ड मे आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 64 जोड़ों का पंजीकरण हुआ लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में केवल 62 जोड़ ही परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें41जोडे हिन्दू व 21जोडे मुस्लिम रहे।वही हिन्दू समाज के दो जोड़े कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे।

मंगलवार को विकास खण्ड मे आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में कुल 62 जोड़े हीं परिणय-सूत्र में बन्धे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ नरेंद्र तोमर ने की। तथा कार्यक्रम का संचालन  पुष्प राज ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीरपाल निर्वाल व वरिष्ठ अतिथि मीरापुर विधानसभा की विधायक श्रीमती मिथलेश पाल रही उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद, उपहार और प्रमाण पत्र दिए। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है और सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी की सोच सभी के प्रति समान है, जहां जाति और धर्म से ऊपर उठकर गरीबों के लिए लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च कर रही है और यह योजना विशेष रूप से गरीबों के लिए है।

 साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, शौचालय, किसान सम्मान निधि, पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं अब सभी पात्रों तक आसानी से पहुंच रही हैं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में धनश्याम प्रेमी भूपेंद्र आर्य व तिलकराम आर्य ने  मांगलिक गीत प्रस्तुत किए आयोजित कार्यक्रम में मांगलिक गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विधायक मिथलेश पाल ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र तोमर , जिला  समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक बीडीओ  कुमार वर्मा एसडीओ पंचायत धर्म सिंह ग्राम प्रधान प्रदीप पाल उर्फ मोनू जावेद उर्फ बबलू सहित वर और वधू पक्ष की ओर से  लोगों उपस्थित रहे। 

UPfinance45

Dec 23 2024, 14:58

अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को मारी टक्कर दो घायल, एक की मौत


चंदौली /चहनियां, l बलुआ थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी 21 वर्सीय रविकांत राम की नरैना गांव के समीप बुलेट और अज्ञात वाहन की टक्कर में रविवार की देर शाम को बुरी तरह से घायल हो गये । वही बुलेट सवार दो साथी 28 वर्सीय चंद्रदेव राम व 27 वर्सीय अभिषेक राम भी बुरी तरह से घायल हो गये । गम्भीर रूप से घायल तीनो को सकलडीहा सीएचसी पर लाया गया । जहाँ तीनो को रेफर कर दिया गया । इलाज के दौरान रविकांत की मौत हो गयी । मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया । 
               हृदयपुर गांव निवासी रविकांत कुमार पुत्र राजू,चंद्रदेव पुत्र सुरेंद्र,अभिषेक पुत्र राजेन्द्र रविवार की देर शाम को नई बाजार से अपने घर हृदयपुर जा रहे थे । नरैना गांव के समीप अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनो बाइक सवार सड़क पर गम्भीर रूप से घायल हो गये । आनन-फानन में ग्रामीणो के सहयोग से सकलडीहा सीएचसी लाया गया । जहां तीनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद रविकान्त को मृत घोषित कर दिया । दोनो अन्य घायलों की भी हालत गम्भीर बनी हुई है । ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है । मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक   रविकांत घर चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था । पिता राजू राम,माता सुभद्रा देवी,भाई अजय,विजय,बीरू का रोकर हाल  बेहाल है । 

UPfinance45

Dec 23 2024, 14:57

किसानों के लिए काम कर रही डबल इंजन की सरकार : योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर विधानभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद जिन बातों के लिए चौधरी साहब का कांग्रेस के साथ मतभेद हुआ था, वह किसानों का मुद्दा था। उन मुद्दों पर पहली बार प्राथमिकता के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया। मोदी ने कहा कि हमें किसान की आमदनी को दोगुना करनी है। प्रधानमंत्री का जोर इस बात पर है कि लागत कम करना और उत्पादन को बढ़ाना। इसी से हम किसानों को खुशहाल कर सकते हैं।

योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि अगर किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता। भारत को समृद्ध बनाने के लिए हमें अन्नदाता किसानों को समृद्ध बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की। गन्ना किसानों की बकाया राशि का भुगतान हुआ। खेती में तकनीक अपनाना जरूरी है। किसान सम्मान निधि का फायदा किसानों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की बहुत उर्वरा भूमि है। प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है। पर्याप्त जल संसाधन है। असिंचत क्षेत्र को सिंचित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। विषमुक्त खेती हो इसके लिए भी प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश में सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती हो रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत 11 किसानों को ट्रैक्टर भी दिये गये। मुख्यमंत्री ने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, विधायक डाॅ. नीरज बोरा, जयदेवी व लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार उपस्थित रहे।

किसानों व अधिकारियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने गेहूं में श्रेष्ठ उत्पादन करने वाले श्याम दुलारे यादव (गोरखपुर), धान के लिए नंदलाल (पीलीभीत), मक्का उत्पादन में वचन लाल (बहराइच), सरसो व राई के लिए राजीव कुमार (औरैया) को शॉल, प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट महिला श्रेणी में मधुमक्खी पालन के लिए राजकुमारी (लखनऊ), प्राकृतिक खेती में योगेंद्र कुमार सिंह (मीरजापुर), एफपीओ में उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (बहराइच), औद्यानिक खेती के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह (गोरखपुर), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हमीरपुर के डॉ. प्रशांत कुमार आदि को सम्मानित किया। 

UPfinance45

Dec 19 2024, 15:54

प्रभात पांडे के दाह संस्कार के समय ही भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

गोरखपुर। प्रदर्शन के दौरान मृत कांग्रेस कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने जगह-जगह उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता कई रास्तों को जानते थे, इस कारण रास्ता बदल-बदल कर गोरखपुर पहुंच गये। उधर अंतिम संस्कार पर पहुंचे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को किसी तरह अलग किया। गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का रास्ता भी रोक दिया, लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरे रास्ते से शव तक पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता काफी देर तक आपस में उलझ गये। इसके लिए पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कांग्रेसी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे

देईपार निवासी 28 वर्षीय प्रभात पांडे बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और सुबह ही कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच गयी। कांग्रेसी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को मृतक प्रभात पांडे का शव दाह संस्कार के लिए गोरखपुर के कालेश्वर मोक्षधाम पर लाया गया। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेसी भड़क गए और आमने-सामने होकर एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय भी पहुंच गए।

अजय राय को देखते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित 

अजय राय को देखते ही भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए ‘ अजय राय, वापस जाओ’ का नारा लगाने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपाइयों से भिड़ गए और मामला बढ़ते देख पुलिस दोनों के बीच में आकर समझने की कोशिश करने लगी। तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दूसरे रास्ते से प्रदेश अध्यक्ष को शव के पास श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा दिया। फिर से दोनों कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी लेकिन पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। दाह संस्कार के दौरान मोक्ष धाम पर काफी गहमा गहमी रही और अधिक संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। मुखाग्नि पिता दीपक पांडे ने दी।

अजय राय जनेऊ दिखा बोले- 24 कैरट ब्राह्मण हूं

राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत पर सियासत गर्मा रही है। गुरुवार को गोरखपुर में प्रभात का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे। यहां पर वह भड़क गए। अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा कि 'यह देख लो, हम 24 कैरट ब्राह्मण हैं, झूठे नहीं हैं, महादेव के भक्त हैं'। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। 

प्रभात के मौत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। एनएसयूआई का कार्यकर्ता अक्षत सिंह आग की चपेट में आ गया और झुलस गया।कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शोक सभा में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे, पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री सहित, सांसद, विधायक एवं नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।