UPfinance45

Dec 19 2024, 12:20

अम्बेडकर की फोटो लेकर बेल में पहुंचे सपा के सदस्यों का विधानसभा में हंगामा

लखनऊ। यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य बेल में पहुंचे। हंगामा शुरू किया। बाबा साहेब अमर रहे...का नारा लगा रहे हैं। विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को पीठ से अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि जनता की आवाज को सदन में चर्चा करके उठाया जाए, उन्होंने कहा था कि उनकी फोटो का उपयोग इस प्रकार न करें...बाबा साहेब ने कहा था कि संविधान सर्वोपरि है। अगर आपको लगता है कि सरकार कुछ गलत कर रही है तो आप सब अपनी सीटों पर जाएं और सदन में अपनी बात रखें। आप को किसान, नौजवान, बिजली, प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों को उठाना चाहिए। बाबा साहेब की फोटो इस प्रकार लहराकर उनका अनादर न करें।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन लोगों के पास हल्ला करने के अलावा कुछ नहीं किया। बाबा साहेब के लिए भाजपा एनडीए की सरकार ने जो जितना किया उतना किसी ने नहीं किया। इन्होंने ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की प्रस्तावना को ही बदल दिया जिसे बदला नहीं जा सकता था। भाजपा एनडीए बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करती थी और और करती रहेगी।

अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि अपने हितों को भूलकर जनता की आवाज को उठाएं। आपकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा में चर्चा होनी है। आप लोग उसमे शामिल होइए और अपनी बात रखिये।

इस हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रश्न लेना शुरू किए। 

UPfinance45

Dec 19 2024, 10:17

छुट्टा जानवर बचाने के चक्कर में कार ट्रक से टकराई, दो बच्चों समेत पांच की मौत 

लखनऊ । सड़क पर घूमने वाले छुट्टा जानवर से आये दिन सड़क हादसे हो रहे है लेकिन इसकी तरफ पुलिस व प्रशासन द्वारा तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी का परिणाम रहा है कि तीन परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। हुआ यूं कि बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे दिल्ली 

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली (40 वर्ष) कपड़ों का कारोबार करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी आमना बेगम (38 वर्ष), बेटी गुड़िया (6 वर्ष), खुशी (10 वर्ष), बेटा सुबहान (सात वर्ष) के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। वहां उन्हें शादी समारोह में शामिल होना था। कार में रियासत के परिवार के अलावा रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की छह साल की बेटी नूर, उनकी पत्नी गुलफ्शा, एटा के डुडवारागंज निवासी शालू, उनकी पत्नी अन्नू, बेटा अंश भी सवार थे। कार रियासत चला रहे थे।

जैपाल गांव के पास अचानक कार के सामने आ गया छुट्टा जानवर 

रात करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास अचानक छुट्टा जानवर सामने आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में कार बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मदनापुर सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत में सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रियासत, आमना बेगम, गुड़िया, अन्नू और नूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

पल भर में उजड़ गया रियासत का पूरा परिवार 

दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए रियासत का पूरा परिवार हादसे में उजड़ गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली में ही रहते थे इसी वजह से एक साथ निकले थे। रियासत अली परिवार के साथ दिल्ली में रहकर कपड़ों का कारोबार करते थे। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे रियासत के चाचा शमशेर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पहले गांव नवादा नगला बनवारी आए थे। उन्हें 17 दिसंबर को कांट के जमुनिया दौलतपुर गांव में अपने दोस्त शकील की बेटी की शादी में शामिल होना था। 

UPfinance45

Dec 19 2024, 09:35

यूपी विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आये कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा के घेराव के लिए गोरखपुर से चलकर लखनऊ पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गयी। कार्यकर्ता के मौत की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर में वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट आयी। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। प्रदर्शन के दौरान अजय राय भी कुछ देर के लिए बेहोश हो गये थे।

मृतक गोरखपुर का रहने वाला था 

अस्पताल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृतक गोरखकापुर  रहने वाला है। अपने चाचा के साथ वह आया था। अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं माैके पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समुचे घटनाक्रम की जांच की मांग किया हैं।

जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम 

घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचें। इससे पहले सिविल अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे ढ़केल दिया। ब्रजेश पाठक ने मृतक के बारे में अस्पताल के चिकित्सकों से मिलकर पूरी जानकारी की।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है : डिप्टी सीएम 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मृतक की बॉडी कांग्रेस कार्यालय में गिरी हुई मिली थी। मृतक के चाचा ने मुझे फोन कर बताया। इसके बाद मैनें उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा, सिविल अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृतक के चाचा को बताया कि वह मृत हो चुका है। घटना के संबंध में पाेस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जायेगा। यह तकनीकी मामला है ताे पुलिस प्रशासन एवं पाेस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों काे कार्यवाही के लिए कहा गया है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान लगाये गये बैैरिकेडिंग के कारण गिरने से कार्यकर्ता की मौत हुई है। वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आया था।

कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता की मौत मामले में एफआईआर दर्ज

लखनऊ में थाना हुसैनगंज के अंतर्गत माल एवेन्यू क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के बाद उसके चाचा मनीष पांडे की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103 के तहत एफआईआर दर्ज हुई।मृतक प्रभात पांडे के चाचा मनीष पांडे ने तहरीर में बताया कि प्रभात एमिटी कॉलेज के सामने पीजी में रहता था। बुधवार की शाम 4:15 पर कांग्रेस दफ्तर से उन्हें एक फोन आता है, जिसमें बताया जाता है कि आप का भतीजा दो घंटे से बेहोशी में पड़ा हुआ है। उसके बाद मनीष द्वारा संदीप को कार्यालय पर भेजा जाता है। जहां से एक वाहन से सिविल अस्पताल में प्रभात की बॉडी को लेकर पहुंचते हैं। जहां चिकित्सकों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया गया।

हुसैनगंज थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट, हत्या की आशंका 

उन्होंने हुसैनगंज थाने पर दी तहरीर में बताया कि प्रभात कांग्रेस कार्यालय कैसे पहुंचा, उन्हें नहीं पता है। उनके भतीजे को कोई बीमारी भी नहीं थी। संभवत: उसकी हत्या की गई है। इस तहरीर के बाद लिखी गई एफआईआर की विवेचना निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को दी गई है।पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने लोगों से किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। उपायुक्त मध्य कार्यालय से एक अपील पत्र भी जारी कराया। अपील पत्र में बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे (28 वर्ष), निवासी सहजनवा, गोरखपुर, को कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय से सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले 

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक को आखिरी बार कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय में देखा गया था, जहां वह बेहोशी की हालत में पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा। पुलिस विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी।

पुलिस का कहना है घटना के बारे में फैलाई जा रही गलत जानकारी 

घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर लखनऊ पुलिस का पक्ष है कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग किया ही नहीं गया था। इस घटना से जोड़कर गलत जानकारी व अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था और शांति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

पुलिस की मार से हमारे साथी प्रभात पांडेय की हुई मौत : अजय राय

बुधवार को देशभर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही थी उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा के कुशासन के खिलाफ हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके विधानसभा का घेराव करने की मंशा से कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मार से हमारे साथी युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पाण्डेय की दुखद मौत हो गई। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार देर रात प्रेसवार्ता में कही।

दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान 

उन्होंने कहा कि परिवार को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा जिस मां अपना बेटा आज खोया है मैं उसकी कमी तो पूरी नहीं कर सकता लेकिन जब उन्हें आवश्यकता होगी मैं उनके बेटे की तरह उपस्थित रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मृत कार्यकर्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग की।

कई कार्यकर्ताओं के प्राइवेट पार्ट पर लातों से प्रहार किया गया 

श्री राय ने बताया कि पुलिस द्वारा कानपुर देहात निवासी एनएसयूआई के कार्यकर्ता आफताब ज़ाफ़री सहित कई कार्यकर्ताओं के प्राइवेट पार्ट पर लातों से प्रहार भी किया गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई और वह अपना इलाज करा रहे हैं। श्री राय बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मुझ पर भी बल प्रयोग किया गया जिसके कारण मैं भी तकरीबन 15 मिनट से अधिक समय तक बेहोश रहा जो योगी सरकार की पुलिस की बर्बरता को उजागर करता है।

कार्यकर्ता की मौत की जिम्मेदार पुलिस और योगी सरकार 

श्री राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने की मंशा से प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा था तथा लखनऊ ना आने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने कल शाम को ही मीडिया के माध्यम से यह चेताया था कि प्रशासन द्वारा कांग्रेसजनों को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी भालेदार बैरीकेडिंग लगाना यह दर्शाता है कि योगी जी की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। नतीजन आज संघर्ष के दौरान पुलिस की बर्बरता से एक युवा कार्याकर्ता की मौत हो गई इसकी जिम्मेदारी प्रदेश की योगी सरकार और पुलिस की है। 

UPfinance45

Dec 18 2024, 10:48

मिर्ज़ापुर: महिला शिक्षक संघ ने बीईओ से भेंट मुलाकात कर मिशन शक्ति कार्यक्रम में किया आमंत्रित

मीरजापुर। महिला शिक्षक संघ नरायनपुर के तत्वावधान में मंगलवार को बीईओ जय कुमार यादव का स्वागत करते हुए महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया है। 


इस दौरान उन्हें 20 दिसंबर को मिशन शक्ति मिर्जापुर के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया गया। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम की उपयोगिता बताई गई तथा महिला शिक्षक संघ की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया। जिसपर बीईओ ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि वह हर परिस्थितियों में उनके साथ हैं।
इस मौके पर कनक प्रभा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेणुका सिंह जिला मंत्री, प्रियंका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सरिता सिंह ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्याय, मीरा देवी ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रतिभा ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिप्रा सिंह ब्लॉक मंत्री, लिलियन जी ब्लॉक महामंत्री, आशा गुप्ता ब्लॉक संयुक्त मंत्री, माधुरी सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष, नीतू सिंह ब्लॉक संगठन मंत्री, मनोरमा देवी मीडिया प्रभारी, कुसुम कुमारी देवी ब्लॉक संगठन मंत्री, सीता साहनी ब्लॉक संगठन मंत्री, विनीत मौर्य  ब्लॉक अकाउंटेंट आदि लोग उपस्थित रहे। 

UPfinance45

Dec 18 2024, 10:44

संभल विकास दिव्यांग सेवा समिति के 12वां स्थापना दिवस मनाया गया

संभल विकास दिव्यांग सेवा समिति के 12वां स्थापना दिवस असमोली नंदिनी मैरिज हॉल  में मनाया गया ।जिसमें समिति के पदाधिकारी ने केक काटकर समिति का 12वा स्थापना दिवस मनाया और कई समाजसेवियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं समिति को मजबूती से खड़ा करने के लिए पदाधिकारी को भी सदस्यता दिलाई जिसमें समिति को मजबूती से खड़ा करने के लिए विकास दिव्यंग सेवा समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद ने सभी पदाधिकारी को बताया कि ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाएं और लोगों को संस्था से जोड़ें समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद ने यूनुस वारसी  को राष्ट्रीय महासचिव एवं शाहीन एडवोकेट को राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा और 5 जिलों की जिला अध्यक्ष को मनोनीत पत्र देकर उन्हें समिति की सदस्यता दिलाई ।

जिसमें राष्ट्रीय सचिव तनवीर हैदर ने बोलते हुए कहा हम समिति के लिए दिलो जान से मेहनत करेंगे और समिति को मजबूती से खड़ा करेंगे समिति के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद नईम तुर्की में अपने विचार रखते हुए कहा हमारी समिति पिछले 13 वर्षों से लेकर समाज में एक अच्छा कार्य कर रही है जिसमें हर दिव्यांग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी कुंदन छजलाना दिनेश कुमार चौधरी जामिन अली इसरार मलिक नजाकत अली ओम प्रकाश अतर सिंह मनोज कुमार श्रीवास्तव अजय पाल सजमा हैदर शाहीन एडवोकेट फरात सफीक वर्कतुला खलील नुसरत जहां रघुराज सिंह त्यागी राजिब हुसैन सना खान  कुमारी पिंकी आदि लोग उपस्थित रहे संचालन इसरार मलिक ने और अध्यक्षता आस मोहम्मद ने की। 

UPfinance45

Dec 18 2024, 10:44

विधानसभा घेराव की तैयारी में संभल कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आज भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते करते हुए विधानसभा घेराव की तैयारी में संभल कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे जिसमें शहर अध्यक्ष संभल तौकीर अहमद जिला उपाध्यक्ष आरिफ तुर्की शहर उपाध्यक्ष दाउद पाशा शहर उपाध्यक्ष शफि सैफ महिला कांग्रेस से कल्पना सिंह डीके वाल्मीकि सलमान तुर्की जेपी सहगल अक्षय ठाकुर आदि उपस्थित रहे। 

UPfinance45

Dec 17 2024, 21:20

बेरोजगारी देश, दुनिया व यूपी के सामने चुनौती : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रखा। उन्होंने सपा विधायक मनोज कुमार पारस, पूजा, पंकज पटेल के मुद्दे को महत्वपूर्ण व संवेदनशील बताया लेकिन नसीहत दी कि सदस्यों को सदन की गरिमा व मयार्दा को ध्यान में रखकर तथ्यपरक बातें रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1.60 लाख से अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में की हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र शिक्षा (बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, व्यावसायिक, चिकित्सा शिक्षा) को लेकर नया चयन बोर्ड (उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग) बनकर तैयार है। वह विभिन्न विभागों से अधियाचन मांगकर नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। हमारी सरकार ने अकेले शिक्षा विभाग में ही 1.60 लाख से अधिक भर्तियां की हैं। यह वे भर्तियां हैं, जो पिछली सरकार की बदनीयती के कारण भरी नहीं जा सकी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी देश, दुनिया व उत्तर प्रदेश के सामने चुनौती है। उत्तर प्रदेश दुनिया के अंदर सबसे युवा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 56 से 60 फीसदी आबादी वर्किंग फोर्स-युवा है।

 हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को ध्यान में रखकर अनेक कार्य किए हैं। पिछले सत्र में हमारी सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा व अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम -2024 को पारित किया। प्रदेश के युवाओं को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। इसमें आरक्षण के नियमों का अक्षरश: पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर सदस्यों द्वारा रखे गए आंकड़े तथ्यपरक नहीं हैं। यदि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भर्तियों की प्रक्रिया को पूर्ण करने की बात है तो 69000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं, वे सभी चार वर्षों से स्कूलों में पढ़ा भी रहे हैं। उससे पहले 68500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को संपन्न किया गया, क्योंकि उस समय बीएड को एनसीटीई ने उस परीक्षा के योग्य नहीं माना था और उस समय बीटीसी के इतने अभ्यर्थी हमारे पास नहीं थे। इसमें केवल 42 हजार शिक्षकों की भर्ती हो पाई थी, जो आज बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। 

इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया था। शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के रूप में भर्ती किया था। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें खारिज करके सेवाओं को समाप्त करने का आदेश किया था, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें निश्चित मानदेय पर रखा है। वे सभी शिक्षामित्र भी यथावत कार्य कर रहे हैं। उन्हें वेटेज देकर भर्ती प्रक्रिया से जोड़ा गया था। उच्चतम न्यायालय की मंशा के अनुरूप कदम उठाए गए थे। 44,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग बोर्ड व उच्चतर शिक्षा चयन आयोग बोर्ड के द्वारा संपन्न की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी विनम्रता से कहूंगा कि पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर 18 हजार पद आरक्षित होते हैं और पिछड़ी जाति के उसमें 32,200 से अधिक नौजवान भर्ती हुए हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की सीमा 21 फीसदी है, जिसमें 12 हजार पद उनके लिए आरक्षित होते हैं, लेकिन भर्ती हुई है 14 हजार से अधिक की। ये चीजें दिखाती हैं कि अपनी योग्यता और मेरिट से जो लोग आगे बढ़े हैं, उन्हें जनरल कैटेगरी का भी लाभ दिया गया है। जनरल के जो 34,500 पद थे, उसमें भर्ती हुई है मात्र 20 हजार। यह उन सबके लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए, जो इनके नाम पर राजनीति करके समाज में बंटवारे की खाई को चौड़ा करना चाहते हैं। 

UPfinance45

Dec 17 2024, 16:14

बहराइच के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, जानें वजह

महेश चंद्र गुप्ता 

बहराइच जिले के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोमवार रात को गश्त के बाद जब थाने पहुंचे तो अचानक उनकी तबियात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात दो बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी  थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने दी है।

देवरिया जिले के थाना भटनी के ग्राम पिपरा बिट्ठल निवासी शिव प्रकाश दूबे (56) पुत्र अम्बिका दुबे राम गांव थाने में तैनात थे। सोमवार रात को वह पैदल गश्त के लिए गए। इसके बाद रात 10 बजे थाने पहुंचे। तभी अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात दो बजे उनकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस वाहन से शव को देवरिया भेजने की प्रकिया चल रही है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शिव प्रकाश जी वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। प्रमोशन पाकर महाराजंग में वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक बने थे। बीते एक साल से राम गांव थाने में उनकी तैनाती थी। सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन जिला मुख्यालय आ गए हैं। पंचायत नामा के बाद शव भेजा जाएगा। 

UPfinance45

Dec 16 2024, 16:54

विधानसभा सत्र : 2017 से सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक आई कमीः मुख्यमंत्री



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपनी बातें रखते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने एनसीआरबी डेटा के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है। 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई।

तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे, जयश्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं

विधानसभा में सम्भल एवं बहराइच के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा कराने की मांग पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे। संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था। जय श्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं है। राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं है। यदि जय श्रीराम बोलने पर उत्तेजना हाे ताे इससे नीयत सभी लोग समझ सकते हैं।

कुंदरकी की जीत को वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंदरकी की जीत वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान है। वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। आज डिजिटल मीडिया का समय है। वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है। सपा पर हमलावर योगी ने कहा कि सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा।

पुराण भी कहता है कि श्री हरिविष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा

योगी ने नेता प्रतिपश्र के बयान पर कहा कि बाबर नामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया। पुराण भी कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा। न्यायालय के निर्देश पर डीएम व एसपी शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं। 19 नवंबर, 21 नवंबर व 24 नवंबर को सर्वे कार्य चल रहा था। सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और जुमे के दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं। हमारी सरकार ने पहले ही कहा है कि हम ज्यूडिशियल एक्ट बनाएंगे, जो एक्ट के अंदर बना है। सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी, तब दूध का दूध, पानी का पानी होगा।

संभल में 1947 से लगातार माहौल खराब किया गया

नेता सदन ने कहा कि संभल में माहौल खराब किया गया। 1947 से अनवरत दंगे प्रारंभ हुए। 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे जाते हैं। 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी। 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था। अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा। 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई। 1986 में चार लोग मारे गए।1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई। लगातार यह सिलसिला चलता रहा।

निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकले

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे। घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग निर्दोष हिंदुओं के बारे में दो शब्द नहीं कहे। 1978 में जो दंगा हुआ, एक वैश्य ने सबको पैसा उधार दे रखा था। दंगा होने के बाद हिंदू उनके घर में एकत्र होते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और उनसे कहा जाता है कि इन हाथों से पैसा मांगोगे, इसलिए पहले हाथ, फिर पैर, फिर गला काट दिया जाता है। सौहार्द की बात करने पर इन्हें शर्म नहीं आती है।

पत्थरबाजी व माहौल खराब करने वालों में से एक भी बचने वाला नहीं

उन्होंने कहा कि बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है। 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया। 22 कुएं किसने बंद किए थे। इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया। जिनने पत्थरबाजी की होगी, माहौल खराब किया होगा, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है। 

UPfinance45

Dec 16 2024, 12:26

उत्तर प्रदेश पुलिस की लाठियां खाने पर मजबूर है नौजवान : नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में तेजी बढ़ रही बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों के लिए बेहाल नौजवानों को पेपर लीक का दंश झेलना पड़ रहा है। सड़क पर प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की लाठियां नौजवान खाने पर मजबूर है। गांव गांव में सड़क एवं नल से जल होने का केवल दावा किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल किसानों के हितों की केवल बात करने और फसलों की एमएसपी के वायदे करती है। किसानों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने हाथों में आरोपों की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने बाद में प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इस दौरान विधायक नरेश उत्तम और विधायक अमिताभ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार को हंटर वाली सरकार तक कह दिया।