BiharFinancenews

Nov 28 2024, 12:33

gandhitotakeoathtodayas_mp
प्रियंका गांधी की संसदीय पारी की शुरुआत, आज लेंगी पद और गोपनीयता की शपथ

केरल की वायनाड लोकसभा सीट जीतकर प्रियंका गांधी आज बतौर सांसद पहली बार संसद की दहलीज पर होंगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी गुरुवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेंगी। इसके साथ ही वह संसद में अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ शामिल होंगी। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसी के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल के बाद प्रियंका गांधी पर इस सीट को लेकर भरोसा जताया गया था। प्रियंका ने पार्टी का भरोसा कायम रखते हुए यहां से जबरदस्त जीत हासिल की। वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को 2 लाख 11407 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण समारोह के बाद 30 और 1 दिसंबर को वायनाड का दौरा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ इस दौरान मौजूद रह सकते हैं। प्रियंका गांधी वायनाड में दो दिवसिए दौरे में सात रोड शो करेंगी। सभी विधानसभा सीटों पर वो रोड शो करेंगी।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रियंका गांधी लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों के साथ किस पंक्ति में बैठेंगीं। लोक सभा में प्रक्रिया और संचालन के नियम 4 के अनुसार सदन में सदस्य स्पीकर द्वारा तय किये गए नियम के अनुसार ही बैठेंगी। प्रियंका गांधी नवनिर्वाचित सांसद हैं और उपचुनाव में अभी अभी जीत कर आई हैं, ऐसे में अब तक वायनाड लोकसभा सांसद के लिए पहले से कोई सीट निर्धारित नहीं थी। तो सवाल उठता है कि आखिर प्रियंका गांधी लोकसभा में कहां बैठेंगी? प्रियंका गांधी को लेकर सदन में सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर कुछ बातें बिल्कुल साफ है।

कहां बैठेंगी प्रियंका?
पहला, विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसद स्पीकर के बाएं तरफ बैठते हैं और प्रियंका गांधी भी स्पीकर के बाई तरफ बैठेगी। दूसरा, कांग्रेस सांसदों के लिए आवंटित पंक्तियों में ही प्रियंका गांधी को भी जगह दी जाएगी। चूंकि नए सांसदों को सीट आवंटन का अधिकार स्पीकर और लोकसभा कार्यालय को है। प्रियंका गांधी पहली बार सांसद है तो ऐसे में प्रियंका गांधी को मौजूदा स्थिति में पहली पंक्ति में स्थान मिलना मुश्किल है। कांग्रेस के एक सांसद ने बताया कि विपक्ष के दलों को स्पीकर की तरफ से सीटें दे दी गई है और विपक्ष की पार्टियां किस सांसद को कहां बैठाया जाए आपस में इसकी चर्चा कर रही है। कांग्रेस में विपक्ष के नेता, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप तय करते हैं किस सांसद को अपने कोटे में कहां बैठाएं?

कांग्रेस को करना है तय
दरअसल स्पीकर की तरफ से सीटों के आवंटन के बाद कांग्रेस की तरफ से विपक्ष के नेता, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप आपस में चर्चा करके तय करते हैं कि कि संसद को कहां बैठाया जाए. प्रियंका गांधी के लोकसभा में आने के बाद कांग्रेस को अपनी नवनिर्वाचित सांसद के लिए एक सीट तय करना होगा, जो कांग्रेस के हिस्से में लोकसभा सांसदों के लिए सीट आई हैं. 

BiharFinancenews

Nov 28 2024, 12:32

gandhioathinlok_sabha
प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, भाई राहुल के अंदाज में पकड़ी संविधान की किताब

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रवींद्र वसंतराव चव्हाण के शपथ लेने के तुरंत बाद ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने लगातार सांसदों को संयम बनाए रखने को कहा, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थी, तब उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे।इस दौरान उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा संसद पहुंचे थे।

वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखेंगे। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं, प्रियंका वायनाड से सांसद चुनी गई हैं जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका अब भाई राहुल के साथ लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरेंगी। संसद में पहुंचे से पहले भी प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर सरकार को घेरती रही हैं। 

BiharFinancenews

Nov 25 2024, 12:15

gandhiwon3memberofgandhifamilyenter_parliament
सदन में एक साथ गांधी परिवार के 3 सदस्‍य, वायनाड से धमाकेदार जीत के बाद भाई-मां के साथ संसद में बैठेंगी प्रियंका

वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने धमाकेदार जीत दर्ज करने के साथ अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की है।  इसी के साथ प्रियंका गांधी आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के साथ संसद में एंट्री करेंगी। शीतकालीन सत्र के दौरान गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी भी नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका एक सांसद के रूप में पार्लियामेंट में प्रवेश करेंगी।

संसद में एक साथ गांधी परिवार के 3 सदस्‍य
प्रियंका गांधी की संसद में एंट्री के साथ अब गांधी परिवार के तीन सदस्‍य लोकतंत्र के मंदिर में पहुंच गए हैं। यह पहला मौका है जब परिवार के तीन सदस्‍य एक साथ सदन में नजर आएंगे। केरल के वायनाड उपचुनाव में उनके निर्वाचन के बाद यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार तीन सदस्य होंगे। उनके भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं।
आजादी के बाद से गांधी परिवार के तीन सदस्य कभी एक साथ संसद में नहीं बैठे थे। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय भी ऐसा अवसर नहीं आया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों ही अलग-अलग समय में प्रधानमंत्री रहे थे, लेकिन कभी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में नहीं थे। इस बदलाव ने गांधी परिवार के राजनीतिक महत्व को एक नया आयाम दिया है।

गांधी परिवार की चौथी महिला सांसद
प्रियंका संसद पहुंचने वाली गांधी परिवार की 9वीं सदस्य और चौथी महिला सदस्य हैं। प्रियंका से पहले गांधी परिवार से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी सियासत में उतर चुके हैं। गांधी परिवार की महिला के तौर पर इससे पहले उनकी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और चाची मेनका गांधी लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।

भाई ने बहन के लिए छोड़ी थी यह सीट
बता दें कि राहुल गांधी ने साल 2004 में कांग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी से पहला चुनाव लड़ा था। इस सीट से वह तीन बार सांसद चुने गए थे। लेकिन साल 2019 के आम चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। 2019 में उन्होंने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था, वह अमेठी से हार गए थे, लेकिन वायनाड से चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीत लिया था। साल 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से प्रियंका लड़ेंगी। इस सीट से राहुल लगातार दो चुनावों में जीते थे। लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। 