BiharFinancenews

Nov 28 2024, 14:03

kejriwalattackdelhicrimelawand_order
बढ़ते अपराध पर केजरीवाल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा-दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और केंद्र पर हमला किया।उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है।केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत होती जा रही है। पिछले 1-1.5 साल से दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि दिल्ली सबसे असुरक्षित राजधानी है। आज दिल्ली के लोग दहशत में हैं। आज से 10 साल पहले लोगों ने मुझे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी दी थी, जो हमने ठीक की। लेकिन दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जिसके हाथों में है, वे इसे संभालने में फेल हैं. कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सरेआम गैंगवॉर हो रही है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली का क्राइम मैप जारी किया, इसमें दिखाया गया है कि पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर से कितने किमी दूर दिल्ली के किस इलाके में कौन सी बड़ी आपराधिक वारदात हुई थी। केजरीवाल ने कहा कि जब अमित शाह से अपने घर के 20 किमी के दायरे में कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही, तो पूरे देश की सुरक्षा को वो क्या संभालेंगे?

केजरीवाल ने अलग-अलग तारीखों की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के घर से कुछ ही दूरी पर शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ये लोग चुप्पी साधे हुए हैं। बताया गया कि अमित शाह के घर से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर 12 सितंबर को एक बच्ची को अगवा करके दुष्कर्म किया गया। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने अमित शाह से सवाल किया है कि ऐसे में दिल्ली के लोग कहां जाएं? 